फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Clouds rained heavily for two hours, disaster with relief

दो घंटे मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न

Sun, 29 Aug 2021 05:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained heavily for two hours, disaster with relief
शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में बारिश से हुए जलभराव से निकलती कार। - फोटो : FARRUKHABAD
दो घंटे जमकर बरसे मेघ, राहत के साथ आफत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रविवार सुबह करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया। इससे कई मोहल्लों में भारी जलभराव के हालात पैदा हो गए। दिन भर बूंदाबांदी से गलियों में कीचड़ जमा हो गया। नाला सफाई में लाखों रुपये के खर्च के बाद भी तलैया फजल इमाम के लोग जलभराव से परेशान दिखे। हालांकि मौसम बदलने से लोगों ने राहत महसूस की।
कई दिन की गर्मी के बाद सुबह आसमान बादलों से घिर गया। इसके बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश से भीकमपुरा, बीबीगंज, ढुइयां, चिलसरा रोड, लाल सराय, बंगशपुरा, लिंजीगंज, स्टेट बैंक गली, पलरिया आदि मोहल्लों में नाले उफना गए। इससे गलियां जलमग्न हो गईं। डेढ़-डेढ़ फीट पानी भरने से लोगों को वाहन निकालने में खासी दिक्कतें हुईं। कई लोगों के दोपहिया वाहन सड़क पर भरे पानी में बंद हो गए। इसके बाद देर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे काफी कम संख्या में लोग घरों से निकले।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बुरे हालात तलैया फजल इमाम, मदारबाड़ी के रहे। यहां देर रात तक जलभराव खत्म नहीं हो सका। नगर पालिका ने करीब एक महीने तक अलीगढ़ की कार्यदायी संस्था से प्रेशर मशीनों से नाले की सफाई करवाई थी। बावजूद इसके नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। हालात ऐसे हो गए कि दोपहर बाद तक लोग घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के सामने जलभराव
रोडवेज बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानें गिराने के बाद हुए गड्ढों में करीब 50 फीट तक पानी भर गया। बस चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। टेंपो, ई-रिक्शा और रिक्शा चालकों को भी वाहन खड़ा करने में दिक्कत हुई।
कायमगंज में भी बारिश, फसलों को लाभ
कायमगंज। सुबह से ही हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इससे पालिका द्वारा कराई गई नाले व नालियों की सफाई की पोल खुल गई। वहीं इस बारिश से गर्मी में राहत के साथ खेतों में खड़ी फसलों को भी लाभ पहुंचा है। कोतवाली के सामने व परिसर में जलभराव हो गया।
रविवार सुबह से ही झमाझम बारिश होने लगी। दोपहर तक जमकर हुई बारिश से खेतों में खड़ी मक्का, गन्ना, उड़द, मूंग, बाजरा सहित अधिकांश फसलों के लिए लाभकारी रही। महंगाई के इस दौर में पंपिंग सेट से फसलों को पानी देना मंहगा पड़ रहा है।
बारिश से किसानों को काफी लाभ पहुंचा है। उधर, बारिश ने पालिका की ओर से कराई गई नाला सफाई की पोल खोल दी। पटवन गली, भूसा तिराहा, पुरानी गल्ला मंडी, जटवारा रोड, चिलांका रोड, छपट्टी आदि स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि बारिश हल्की होने के बाद पानी निकल गया।

कोतवाली के सामने सड़क लबालब हो गई। इससे कोतवाली परिसर के बाद कंप्यूटर रूम में भी पानी पहुंच गया। इस दौरान फरियादी छतरी लगाकर पहुंचे। कोतवाली के कंप्यूटर रूम में जमीन पर रखी फाइलों को हटाया गया। रायपुर के किसान विजेंदर ने बताया इस बारिश से लगभग हर फसल को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed