फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cloud lashed open pole Municipality

बरसे मेघ, खुली पालिका की पोल

Sun, 16 Aug 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 16 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cloud lashed open pole Municipality
पीडब्लूडी और नगर पालिका के कराए गए कामों की पोल शनिवार को हुई बरसात ने
विज्ञापन
खोल दी। बरसात होने से मोहल्लों नाला चोक होने से मोहल्लों में जलभराव हो गया। सड़के तलैया बनने से कई जगह गड्ढे हो गए है। इस कारण लोगों को निकला मुश्किल हो गया है। शनिवार रात से शुरू हुई बरसात सुबह तक होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद गर्मी का हाल जस का तस हो गया।

करीब एक पखवारे से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। बरसात न होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। शनिवार को दोपहर बाद एकाएक कुछ देर बरसात हुई। बरसात बंद हो गई। फिर देर रात शुरू हुई बरसात रविवार की सुबह तक होती रही। इस बरसात ने पालिका और पीडब्लूडी के कामों की पोल खुल गई। हर तरफ जलभराव दिखाई दिया। 

मुख्यमार्ग त्रिपोलिया चौक से लेकर घुमना बाजार, रेलवे रोड, ठंडी सड़क और पल्ला सब्जी मंडी मुख्यमार्ग में जलभराव हो गया। इसके अलावा तलैया फजल इमाम, पलरिया, गंगानगर कालोनी, भीकमपुरा, गंगा नगर कालोनी नाला किनारे, छावनी, बढ़पुर, छेदा चूरन सिंह गली, मदारवाड़ी, दिल्ली ख्याली कूंचा, नाला मछरट्टा, अंगूरीबाग, नाला स्मित सुमाल, आवास विकास और

लकूला मार्ग आदि में भी जलभराव हो गया। सबसे बुरा हाल निचले मोहल्ले अस्तबल तराई, घोड़ा नखास, हांता मिंडू खां, गुदड़ी और खटकपुरा आदि का रहा। गंगा नगर में नाला उफना गया। इन मोहल्लों में जलभराव हो गया। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद पानी निकलने से इन मोहल्लों में कीचड़ हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तलैया फजल

इमाम से गंगानगर कालोनी से होता हुआ छावनी जाने वाला नाला और आवास विकास से मसेनी चौराहा तक जाने वाले नाले चोक हो गए। रेट गंज में पानी लोगों के घरों में घुस गया। नाले चोक होने से कई मोहल्लों में जलभराव हुआ। जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  बरसात से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। लेकिन बरसात के चलते शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed