{"_id":"b0356b221c3f000a473ad6d209a91561","slug":"clicks-sticks-in-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चटकीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में चटकीं लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज/जहानगंज। थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव मितपुरा में चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
उधर, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर सात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुविधाशुल्क लेकर उसे भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मितपुरा निवासी विभूूति कुमार मंगलवार सुबह खेत जा रहे थे। विभूति के मुताबिक रास्ते में उन्हें गांव के ही नवनिर्वाचित प्रधान हरिश्चंद्र ने समर्थकों के साथ घेर लिया, और विवाद करने लगे। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठीडंडे चले। एक पक्ष से प्रधान हरिश्चंद्र और दूसरे पक्ष से विभूति घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बालकिशन, बबलू, कंपोटर, रामनिवास और बबलू सिंह को हिरासत में ले लिया। बबलू ने प्रधान हरिश्चंद्र, सुभाष, बबलू सिंह, प्रदीप और सुभाष ने विभूति, संतोष, बबलू और कंपोटर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
जहानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, गांव भड़ौसा में मंगलवार को चुनावी रंजिश को लेकर जावेद और मजहरुद्दीन के बीच मारपीट हो गई। जावेद आलम घायल हो गए। जावेद ने मजहरुद्दीन, बसरुद्दीन, मुजम्मिल, आजम, उमर, नाजिम और मुन्ने के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।
पुलिस ने जावेद, फिरोज, जामिल, मोईद और दूसरे पक्ष से जाहिद, हासिम, अब्दुल बासिद और शानू को हिरासत में ले लिया। जावेद ने आरोप लगाया कि थाने के एक सिपाही ने सुविधाशुल्क लेकर उन्हें तथा उनके समर्थकों को भी पकड़ लिया है।