फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   clerk se abhadrata

आरक्षण क्लर्क से की अभद्रता, जीआरपी ने पकड़ा

Sat, 26 Oct 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
clerk se abhadrata
फर्रुखाबाद। एक कैंसर पीड़िता की दिल्ली के लिए टिकट बुक कराने आए युवक का क्लर्क से विवाद हो गया। युवक ने क्लर्क से अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में माफी मांगने पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे शहर का ही एक युवक साथ में मौजूद कैंसर पीड़ित महिला की दिल्ली के लिए टिकट बुक कराने आया था। काउंटर पर आरक्षण क्लर्क से दिल्ली के लिए टिकट के बारे पूछा, तो उसने सीट न होने की बात कही। उसने कैंसर पीड़ितों को अलग से कोटा होने की बात कही। कई बार जब क्लर्क के जवाब से युवक संतुष्ट नहीं हुआ, तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। क्लर्क ने जीआरपी को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया। बीमार महिला और युवक के माफी मांगने पर उसे घर जाने दिया। काफी देर तक आरक्षण काउंटर पर कामकाज प्रभावित रहा। जीआरपी इंस्पेक्टर मुकेश मलिक ने बताया कि कोई विशेष बात नहीं थी। क्लर्क समझा रहा था, लेकिन युवक नहीं समझ रहा था। युवक ने माफी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed