{"_id":"5fbe983c8ebc3e679f0ba757","slug":"clerk-freed-from-co-farrukhabad-news-knp5962919172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ से अवकाश को लेकर भिड़ा लिपिक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ से अवकाश को लेकर भिड़ा लिपिक कार्यमुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सीओ से अवकाश को लेकर भिड़ना लिपिक को महंगा पड़ गया। सीओ की रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने लिपिक को कार्यमुक्त कर दिया है। लिपिक बिना बताए गैरहाजिर हो गया है।
एक सप्ताह पहले अकांउट शाखा में तैनात लिपिक विनोद कुमार यादव अवकाश लेने के लिए सीओ मोहम्मदाबाद (सीओ अकांउट) सोहराब आलम के पास गया था। सीओ के अवकाश लेने का कारण पूछने पर लिपिक तेज आवाज में बोलने लगा। इसको लेकर सीओ ने नाराजगी जाहिर की तो वह उनसे ही भिड़ गया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारियों ने लिपिक को शांत किया। सीओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट एसपी डॉ. अनिल मिश्रा को दी। लिपिक विनोद का पहले ही कानपुर देहात तबादला हो चुका था। अकांउट शाखा में कर्मचारियों की कमी से उसे कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा था। एसपी ने सीओ की रिपोर्ट पर लिपिक विनोद को कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं लिपिक बिना बताए गैरहाजिर हो गया।