फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cleaning staff protested against Palikadhyksh

सफाई कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 02 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 02 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cleaning staff protested against Palikadhyksh
नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को काम
विज्ञापन
बंद कर टाउनहाल पर धरना-प्रदर्शन किया। इन्होंने पालिकाध्यक्ष और ईओ के विरोध में नारेबाजी की। हंगामे के बीच पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। दोपहर बाद पालिकाध्यक्ष से समझौता वार्ता सफल होने पर कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और एमएलसी मनोज अग्रवाल को फूलमाला पहनाकर जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही काम पर लौटने का ऐलान किया।

कई दिनों से सफाई कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन की धमकी दे रहे थे। सोमवार को आखिरकार उनका गुस्सा फूट पड़ा। सुबह काम बंद कर सफाई कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इन्होंने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और ईओ पीके श्रीवास्तव को वार्ता के लिए मुख्यालय बुलाने के लिए मांग कर दी। जैसे-तैसे उनके आने में देरी होती रही कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता रहा।

गुस्साए कर्मचारियों ने टाउनहाल पर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंक दिया। जगदीश वाल्मीकि ने कहा कि 2 बजे तक पालिकाध्यक्ष न आईं तो आंदोलन अगले दिन भी जारी रहेगा। तब सभासद मोहम्मद असलम अंसारी, इजहार कुरैशी, रफी अंसारी, धर्मेंद्र कनौजिया ने पहुंचकर आंदोलनकारियों की मंशा जानी और पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया।

करीब 2 बजे एमएलसी पति मनोज के साथ पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। इसके बाद सफाई कर्मचारियों से इनकी समझौता वार्ता शुरू हुई।  कई मुद्दों पर जब मामला उलझता दिखा तो एमएलसी ने सुलझा दिया। बाद में 12 सूत्री मांगो पर समझौता हो गया। इसके बाद कर्मचारियों ने मंगलवार से काम पर वापस आने की घोषणा की। वार्ता सफल होने के बाद कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष और एमएलसी को

फूलमाला पहनाकर जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर नीरज वाल्मीकि, हरिओम वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, जगदीश वाल्मीकि और सतीश वाल्मीकि के अलावा काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

घर पर काम कराने का लगाया आरोप
सफाई कर्मचारियों ने सभासदों पर घराें पर काम कराने का आरोप लगाया। इन्हाेंने कहा कि मना करने पर यह कार्रवाई की धमकी देते हैं। इन्होंने कहा कि सभासदों के घराें और प्लाटाें की सफाई नहीं करेंगे। पालिका अध्यक्ष ने इन्हें मान सम्मान का भरोसा दिया।

लिपिक के निलंबन की सिफारिश
समझौता वार्ता में एमएलसी मनोज अग्रवाल से सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नीरज बाल्मीकि ने कार्यालय लिपिक राधेश्याम पर बढ़ा हुआ वेतन न दिए जाने का आरोप लगाया था। इस पर उन्हाेंने लिपिक के निलंबन की सिफारिश ईओ प्रमोद श्रीवास्तव से क ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed