फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Clean image, development and security will vote for him

स्वच्छ छवि, विकास और सुरक्षा देगा उसी को वोट

Tue, 17 Jan 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Clean image, development and security will vote for him
फोटो-1, परिचय- एलवाई डिग्री कालेज में मतदान करने के लिए शपथ लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधान सभा चुनाव 2017 में पहली बार मतदान करने के लिए युवा उत्साहित हैं। मंगलवार को नगर के एलवाई डिग्री कालेज की छात्राओं से बात की तो उन्होंने कहा कि जो स्वच्छ छवि, विकास, सुरक्षा आदि के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा, उसी को वह लोग इस बार वोट करेंगी।
विज्ञापन


एलवाई डिग्री कालेज की छात्राओं ने कहा कि देश व प्रदेश को आगे ले जाने वाले प्रत्याशी को चुनाव में प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर छात्राओं ने मतदान करने और दूसरों को भी शत प्रतिशत मतदान कराने की शपथ ली। इस दौरान डा. डीपी राय, डा. योगेश तिवारी, देवेंद्र कुमार, न्याज अहमद, अर्चना यादव, संजीव कुमार और अशोक बाथम अािद लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव में जो प्रत्याशी विकास की पक्की बात करेगा। उसी को वोट देंगे। जिसके पास शहर एवं प्रदेश के विकास का जमीनी एजेंडा होगा उसे ही अपना प्रतिनिधि बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी गंगवार (बीकाम)




हमें ऐसा नेता नहीं चाहिए जो जातिवाद की राजनीति करता हो। हमें विकास का समर्थक नेता चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी देने वाले प्रत्याशी को वोट करेंगे।   
रवीना देवी (बीए)



जो प्रत्याशी विकास की गारंटी देगा उसी के समर्थन में वोट देने का मन बनाया है। युवा इंटरनेट में अधिक डूबा हुआ है। उसे मतदान में न केवल सक्त्रिस्य भागीदारी निभानी होगी बल्कि दूसरों में भी वोट डालने की जागरूकता फैलानी होगी।    
नंदनी (बीए)


ऐसे नेता को चुनना पसंद करेंगी जो ईमानदार हो और इसके साथ ही विकास का समर्थक होना चाहिए। दागी प्रत्याशी तो बिल्कुल नहीं चलेगा। कोई भी नहीं चाहता है कि उसका नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हो।
रोबा खान (बीए)



प्रत्याशी का प्रोफाइल देखकर मतदान करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं। स्थिति यह है कि शहर की हालत गांव से भी बदतर है। ऐसे में उसी को वोट देंगे, जिसके पास विकास का जमीनी एजेंडा होगा।
रुकसार (बीए)



हमें ऐसा विधायक चुनना है जो युवा और ईमानदार हो। नेता वह हो जो विकास कराने में यकीन रखता हो और चुनाव जीतने के बाद आम आदमी के लिए सुलभ हो। ताकि आसानी से उससे बात की जा सके।

रुचि (बीए)



युवा चाहता है कि उसका नेता शिक्षित एवं ईमानदार हो, साथ ही विकास का पैरोकार भी हो। आज हर व्यक्ति अपने मतदान के महत्व को समझता है। हमें अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डालना चाहिए।
पूनम कौर (बीए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed