फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ClaimViral video of May 26, ASP said the bike was found on June 3

Farrukhabad News: दावा वायरल वीडियो 26 मई का, एएसपी ने कहा तीन जून को मिली थी बाइक

Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
ClaimViral video of May 26, ASP said the bike was found on June 3
फर्रुखाबाद। दरोगा के चोरी की बाइक चलाने के मामले में वायरल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के वीडियो में 26 मई की तारीख दर्ज है। दूसरी ओर एएसपी ने तीन जून को दरोगा को बाइक लावारिस मिलने का दावा किया है। दूसरी ओर मामले को सपा ने उठाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अमर उजाला की खबर को ट्वीट और फेसबुक पर शेयर किया है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना के मजरा मदायन निवासी राघवेंद्र सिंह ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा था। इसमें बताया कि 15 नवंबर 2019 को लोहिया महिला अस्पताल के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई थी। मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने बाइक नहीं बरामद होने पर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दरोगा कैलाश बाबू के बाइक चलाते हुए वीडियो वायरल होने पर राघवेंद्र को इसकी जानकारी हुई। राघवेंद्र ने अपने परिचित से थाने में बाइक का चेसिस नंबर मिलान करवाया और दावा किया कि बाइक उसकी है। इस मामले में एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि तीन जून को दरोगा कैलाश बाबू रात को गश्त पर गए थे। मेडिकल कॉलेज के पास बाइक लावारिस हालत में मिली थी। बाइक को थाने लाकर दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed