{"_id":"6791378d96c1b2ca7c072701","slug":"claim-of-arresting-three-thieves-one-motor-coverplate-recovered-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105180-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन चोरों को पकड़ने का दावा, एक मोटर, कवरप्लेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन चोरों को पकड़ने का दावा, एक मोटर, कवरप्लेट बरामद
Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद के आवास विकास कालोनी में लगे सीवर प्लांट में 10 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन चोरों को हिरासत में लेकर एक मोटर और कवरप्लेट बरामद हो गई है। वहीं अन्य सामान बरामदगी के लिए फरार दो साथियों को पुलिस तलाश रही है।
कादरीगेट थाने के आवास विकास कालोनी में नगर पालिका का सीवर प्लांट लगा है। 18 जनवरी की रात चोरों ने बाउंड्रीवाल तोड़ दी। इसके बाद कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखीं दो मोटरें, केबल समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। 19 जनवरी की सुबह ऑपरेटर के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई।
जोन प्रभारी नीरज वर्मा ने थाने में तहरीर दे दी थी। पुलिस ने लकूला के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर एक मोटर, एक कवर प्लेट को बरामद कर लिया। चोरों ने केबल को जलाकर कॉपर निकालने की बात कबूली है। चोरों के दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं। कुछ सामान उनके पास ही है। पुलिस ने लकूला के कई घरों में दबिश दी, मगर वह नहीं मिले। अब रिश्तेदारियों में तलाश के लिए टीम को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
थाना इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस खुलासे में लगी है। कुछ सुराग लग गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।