फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

क्वारंटीन सेंटर में परिजनों को नाश्ता न दिए जाने पर हंगामा

Wed, 08 Apr 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
civic
नवाबगंज। विकास खंड नवाबगंज के गांव कांधेमई मिल्किया में बने क्वारंटीन सेंटर प्राथमिक विद्यालय में 42 लोगों को रखा गया है। मंगलवार को सेंटर पर आए परिजनों को प्रधान ने भोजन नहीं दिया तो सेंटर पर ठहरे ग्रामीणों ने हंगामा किया। विरोध करने पर प्रधान से धक्कामुक्की कर दी थी। बुधवार को प्रधान ने जब बाहर घूमने से मना किया तो सभी लोग क्वारंटीन सेंटर छोड़कर घर चले गए। इसकी शिकायत पर पुलिस के दबाव के बाद देर शाम तक 42 लोगों में से 21 क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव कांधेमई मिल्किया में अन्य राज्यों से करीब 42 लोग आए हैं। इनको क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इनके भोजन और नाश्ता की व्यवस्था प्रधान कर रही हैं। विद्यालय में ठहरे लोग दिन में गांव में घूमते है और अपने घरों में भी चले जाते हैं। शाम के समय विद्यालय में लौट आते हैं। इसका प्रधान ने कई बार विरोध किया। प्रधान आरती देवी के पति शेर सिंह ने गांव का एक युवक विद्यालय में देखभाल के लिए लगा रखा है। सोमवार को प्रधान के पति गांव के युवक के भोजन लेकर विद्यालय गए।
विज्ञापन

सभी लोग विद्यालय के बाहर खड़े थे। प्रधान के पति ने इसका विरोध किया। सभी लोग अंदर गए और फोन कर अपने-अपने परिजनों को बुला लिया। उनको भी भोजन दिए जाने का दबाव बनाया। प्रधान के पति ने परिवार वालों को भोजन देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर सभी नाराज हो गए और प्रधान पति से धक्कामुक्की कर दी। प्रधान के पति ने थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के पति सुबह विद्यालय नाश्ता लेकर गए तो वहां क्वारंटीन सेंटर में रुके लोगों के परिजन भी आ गए। इसका प्रधान ने विरोध किया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी प्रधान के पति ने बीडीओ व एसओ को दी। पुलिस ने गांव पहुंच कर विद्यालय न आने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।

तब बुधवार देर शाम तक 42 में से 21 लोग विद्यालय लौट आए। प्रधान के पति शेरसिंह ने बताया कि जिस उद्देश्य से इन लोगों को विद्यालय में रोका गया था। वह उद्देश्य घर जाने से समाप्त हो गया है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि प्रधान के पति ने तहरीर दी थी। पुलिस को गांव भेज कर सभी को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed