{"_id":"5e8df5d98ebc3e76876a2d6c","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5543132171","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचारपत्र वितरकों के काम को सराहा, खाद्य सामग्री बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाचारपत्र वितरकों के काम को सराहा, खाद्य सामग्री बांटी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन में सीडीओ बुधवार सुबह फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित समाचार पत्र वितरण केंद्र पर पहुंचे। वहां उन्होंने करीब 60 समाचार पत्र वितरकों को राहत सामग्री बांटी। सामग्री पाकर समाचार पत्रों के चेहरे खिल गए।
सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया बुधवार सुबह पांच बजे भोलेपुर स्थित समाचार पत्र वितरण केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद करीब 60 समाचार पत्र वितरकों को सोशल डिस्टेेंस में रहते हुए एक-एक करके खाद्यान के पैकेट उपलब्ध कराए। सीडीओ ने कहा कि समाचार पत्र वितरक समाज का महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं।
यह लोग आंधी, पानी, सर्दी, गर्मी समेत हर आपात स्थिति में भी सुबह सबसे पहले दरवाजे-दरवाजे पर दस्तक देते हैं। इनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी कोई दिक्कत हो, तो प्रशासन हर स्तर पर सहयोग करेगा। वितरकों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की। इससे पहले शहर के लालदरवाजा स्थित केंद्र पर भी प्रशासन की ओर से समाचार पत्र वितरकों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।