{"_id":"5e8c99ab8ebc3e72b2598286","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5541478119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर बचाई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर बचाई मासूम की जान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जीवन-मौत से जूझ रही सात दिन के एक मासूम की जान बचाने को ब्लड को भटक रहे पिता को आखिरकार एक दाता मिल ही गया। उसे बचाने के लिए एक युवक ने रक्तदान किया। ब्लड चढ़ना शुरू हुआ, तो परिजनों ने राहत की सांस ली।
डा. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में कायमगंज के कुबेरपुर निवासी ऋषि कुमार की सात दिन की बच्ची भर्ती है। डाक्टर ने उसके शरीर में खून की कमी बताई। शनिवार को पिता ऋषि कुमार ने अपना तथा अपने बड़े भाई का चेकअप कराया। मगर दोनों हेपेटाइटिस-बी से ग्रसित निकले। जिस कारण उनका ब्लड नहीं लिया गया। ब्लड की तलाश में भटकते ऋषि जब निराश हो गए तो इसकी सूचना सरदार पटेल युवा मंच के कोषाध्यक्ष अंकुर कटियार को मिली।
वह लोहिया अस्पताल पहुंचे और बच्ची का इलाज कर रहे डॉ. शिवाशीष उपाध्यक्ष से मिले। उन्होंने ब्लड चेक कराया तो ब्लड ग्रुप मेल खा गया। अंकुर ने बिना देर किए ब्लड दान किया। उन्होंने कहा कि बेटी की जान बचाने से बड़ा पुण्य काम कोई नहीं है।