फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

विधायक ने गुरुगांव देवी मंदिर से पूर्व दिशा में लगवाया टिनशेड

Fri, 20 Mar 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। गुरुगांव देवी मंदिर के सामने टिनशेड लगने को लेकर दुकानदार से हुए विवाद के बाद शुक्रवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने इसे सुलझा दिया। अब टिनशेड पूर्व दिशा में लगना शुरू हो गया है। इससे दुकानदार ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंदिर के सामने बीबीगंज निवासी अशफाक अली की दुकानें हैं। वहीं पर वह मौरंग आदि को ट्रक से उतारते हैं। गुरुवार को ठेकेदार अरुण त्रिवेदी यहां डीसीएम में टिनशेड का स्ट्रक्चर व लेबर लेकर पहुंचे तो दुकानदार ने विरोध किया। इसको लेकर कुछ देर विवाद हुआ लेकिन ठेकेदार ने पहले से चिह्नित स्थान पर लेबर से गड्ढा खुदवाना शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

दुकानदार ने विधायक से गुहार लगाई। इस पर विधायक शुक्रवार सुबह गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मौके पर दुकानदार की बात सुनी और स्थान भी देखा। उन्होंने रोजी-रोटी को ध्यान में रखते पूर्व दिशा में पड़ी जमीन पर टिनशेड लगवाने की बात कही। इस पर दुकानदार ने सहमति प्रदान कर दी। ठेकेदार ने उसी स्थान पर टिनशेड लगवाना शुरू कर दिया है। इसके बाद दुकानदार ने राहत की सांस ली है। दुकानदार ने बताया कि विधायक ने उनकी बात सुनकर समस्या को समझा और समाधान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed