{"_id":"5e5f98488ebc3eebc817f9e6","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5484218168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालिका ई-रिक्शा चालक को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बालिका ई-रिक्शा चालक को मिली
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली में खड़ी मां की गोद में बालिका। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। नगर से सटे गांव लालपुर पट्टी निवासी 5 वर्षीय बालिका मंगलवार शाम लापता हो गई। बालिका के अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस रात भर उसकी तलाश में जुटी रही। सुबह ई-रिक्शा चालक ने बालिका को कोतवाली पहुंचाया। मां की गोद पाकर बालिका खुश नजर आई।
गांव लालपुर पट्टी निवासी अर्जुन की पत्नी ऊषा मंगलवार शाम अपनी 5 वर्षीय बेटी संतोषी के साथ गांव में ही ननद के घर गईं थीं। वहां घर से संतोषी बाहर खेलने निकल गई। इसी दौरान उधर से बालिका के पिता निकले तो वह उनके पीछे चली गई। बालिका के पिता स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग को क्रॉस कर अलीगंज रोड की ओर चले गए।
बालिका रेलवे लाइन के किनारे खड़ी थी तभी ट्रेन आ गई। वहां खड़े श्याम नगर निवासी ई-रिक्शा चालक रमेश ने उसे रेलवे लाइन के पास देखा तो सोचा कहीं बालिका ट्रेन की चपेट में न आ जाए, इसलिए उसे वहां से उठा लिया। आसपास पूछताछ की। जानकारी न मिलने पर उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन
इधर बालिका के परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे। बालिका की मां ऊषा ने रात को ही पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर विनय राय ने रात में ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। रात भर पुलिस बालिका की तलाश करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह ई-रिक्शा चालक बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।