फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

भुगतान न होने से फंसा 42 ग्राम पंचायतों का विकास

Mon, 03 Feb 2020 07:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों पर होने वाले खर्च का भुगतान पीएफएमएस प्रणाली से किया जाता है। अगस्त से शुरू की प्रक्रिया के बावजूद जिले की 42 ग्राम पंचायतों में अभी तक भुगतान शुरू नहीं किया गया। इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य ठप हैं और धनराशि खातों में डंप है।
विज्ञापन

जनपद में 600 ग्राम पंचायतें हैं। अगस्त से सभी ग्राम पंचायतों में चेक या डीडी से भुगतान की प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। इसके साथ ही पीएफएमएस प्रणाली से भुगतान के लिए ग्राम प्रधान व सचिवों की डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर) बनाकर उन्हें डोंगल उपलब्ध कराए गए। इस प्रक्रिया से भुगतान में प्रधानों व सचिवों ने रुचि नहीं ली। इससे धीमी गति से प्रक्रिया आगे बढ़ी। दिसंबर तक करीब 350 पंचायतों में भुगतान शुरू हो सका। जबकि जनवरी में यह संख्या 558 तक पहुंच गई।
विज्ञापन

इस बीच ग्राम पंचायतों के खातों में 83.20 करोड़ रुपये डंप होने पर निदेशक तक पत्राचार कर चुके हैं। हालात यह हैं कि अब तक कुल 11163 वाउचरों से करीब 27 करोड़ का ही भुगतान किया जा सका। वहीं 42 ग्राम पंचायतों में अगस्त से अब तक ग्राम पंचायत के खातों के कोई भुगतान ही नहीं किया गया। कोई प्रियासाफ्ट में तकनीकी कमी का रोना रो रहा तो किसी को भुगतान करने की प्रक्रिया ही समझ नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ब्लाक बढ़पुर के 6, कायमगंज के 10, कमालगंज की 11, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज व राजेपुर की चार-चार, जबकि शमसाबाद की तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को डोंगल दिए जा चुके हैं। भुगतान पीएफएमएस प्रक्रिया से ही किया जाना है। 13 ग्राम पंचायतों में तकनीकी समस्या से डीएससी पंजीकृत नहीं हो पा रही। इसकी सूचना शासन को भेजी जा चुकी है। इसी सप्ताह समस्या निस्तारित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed