फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

एंबुलेंस स्टाफ को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

Thu, 02 Jan 2020 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। तीन माह से मानदेय न मिलने से परेेशान एंबुलेंस स्टाफ ने ऐलान किया कि अगर 15 जनवरी तक मानदेय नहीं मिलता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मानदेय के अभाव में परिवार के भरण पोषण में भी परेशानियां आ रही हैं।
विज्ञापन

जिले भर की सीएचसी, पीएचसी समेत जिला मुख्यालय पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवा चल रही है। इसके चालक और ईएमटी को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे परेशान होकर एक बार फिर से आंदोलन की राह पर सभी स्टाफ चल पड़ा है। एंबुलेंस के सभी स्टाफ ने एक साथ विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया है। कहा कि यह सांकेतिक विरोध 15 जनवरी तक चलेगा। अगर उनका मानदेय फिर भी नहीं मिलता है, तो आगे धरना प्रदर्शन, हड़ताल की जाएगी। विरोध जताने वालों में एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष सलिल अवस्थी, आदेश यादव, राहुल यादव, पवन, अजय यादव, जूली, रुबीना, निकिता, पवन, संतोष त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed