फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर के प्रबंधक जबरन सेवानिवृत्त

Wed, 01 Jan 2020 07:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर के प्रबंधक को जबरन सेवानिवृत्त कर दिया गया। हालांकि अभी उनकी नौकरी के पांच वर्ष से अधिक शेष थे। सेवानिवृत्ति का आदेश उन्हें प्राप्त कराकर दूसरे प्रबंधक की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

कटरी धर्मपुर स्थित गोसदन में अव्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण के दौरान अधिकारी काफी नाराजगी जता चुके थे। इसके साथ ही प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव के खिलाफ शासन को लिखने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी अधिकारियों को उनकी लापरवाही मिली। इसी क्रम में अपर निदेशक कानपुर मंडल ने प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव को जबरन सेवानिवृत्त कर दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.राजकिशोर सिंह ने बताया कि लापरवाही की शिकायतों के आधार पर जबरन रिटायरमेंट दिया गया। गोसदन के प्रबंधक का चार्ज चर्म निरीक्षक दिनेश दुबे को सौंपकर प्रदीप श्रीवास्तव को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

गदनपुर चैन के गोवंश कटरी धर्मपुर में शिफ्ट
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव गदनपुर चैन स्थित गोसदन में करीब 100 गोवंश बंद थे। इस गोशाला के सभी गोवंश नगरपालिका की ओर से संचालित राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर में शिफ्ट होंगे। ग्राम पंचायत सचिव नौशाद अली ने बताया कि गोवंश शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया। एक-दो दिन सभी गोवंश शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed