फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

रेलवे ट्रैक पर जनवरी से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Sat, 21 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर पांच पर लो-लेवल निर्माण देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने प्लेटफार्म ऊंचा कराने के आदेश दिए। जीएम ने जनवरी में रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने इज्जत नगर बरेली मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह, एडीआरएम अजय वार्ष्णेय, सीनियर डीसीएम नीतू सिंह के साथ सुबह मॉडल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। टिकटघर में आटोमेटिक वेंडिंग टिकट मशीन के बारे में आपरेटर से पूछताछ की। दिव्यांग टिकट विंडो की ऊंचाई कम करने व रैंप बनवाने के निर्देश दिए। स्टेशन गेट से बाहर निकलने पर परिसर में ही टेंपो खड़े होने पर नाराजगी जताई। परिसर की बाउंड्री भी ऊंची कराने को कहा। जीआरपी थाने के सामने पड़े पार्क में पौधरोपण व घास लगाकर सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। जीआरपी के आवासों के बाहर कपड़े सूखते देख हिदायत दी। इसके बाद कर्मचारियों के आवासों में जाकर उनके बिजली, पानी आदि सुविधाओं की जानकारी ली। हाल ही बने बाल उद्यान का उद्घाटन जीएम ने कर्मचारी की बेटी स्वाती गुप्ता व पल्लवी गुप्ता से रिबन कटवाकर कराया। प्लेटफार्म पांच को नीचा बनाए जाने पर जीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सभी प्लेटफार्म ऊंचे कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जीएम ने पत्रकारों को बताया कि जनवरी में इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने की उम्मीद है। सभी स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा होगी। डबल लाइन के सवाल पर कहा कि सर्वे पूरा हो चुका है, अभी स्वीकृति नहीं मिली है। लोको कालोनी में अवैध कब्जे के मामले में कब्जेदारों परकार्रवाई की बात कही। पानी भरने वाले अंडरपास में रैंप ठीक कराने की बात कही। बताया कि अधिक से अधिक रेलवे क्रासिंग समाप्त करने का प्रयास चल रहा है। बताया कि वह रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म लेवल, ब्रिज, ट्रैक प्वाइंट, विभागीय अभिलेख, मेजरमेंट व यात्री सुविधाओं व स्टाफ कालोनी का वार्षिक निरीक्षण करने आए हैं। आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed