फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

पटल परिवर्तन के बाद भी जमे रहे वर्षों पुराने लिपिक

Thu, 28 Nov 2019 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। नलकूप विभाग में अनियमितताओं की जांच चार माह से चलने के बावजूद मनमानी पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। स्थानांतरण होने के बावजूद लिपिक दशकों से कुर्सी पर डटे हैं। हालांकि खाली घूम रहे चार लिपिकों का पटल परिवर्तन के नाम पर औपचारिकता पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन

नलकूप विभाग में करीब 16 लिपिक तैनात हैं। इसमें आधा दर्जन लिपिक ऐसे हैं जो 10 वर्ष से लेकर 25 वर्ष पुराने होने के साथ एक ही पटल पर जमे रहकर कई पटलों की जिम्मेदारी संभाले हैं। मलाईदार इन पटलों के लिपिकों का पूर्व में स्थानांतरण होने के बावजूद इन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया। और तो और जिम्मेदारों ने इनके पटल तक नहीं बदले। वहीं, आधा दर्जन लिपिक बिना काम के रहते हैं। उन्हें कोई जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल चार लिपिकों के पटल बदले गए हैं। इनमें खंडीय कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राघवेंद्र सिंह गंगवार को चतुर्थ उपखंड कार्यालय में भेजा गया। जबकि मनोज कुमार को चतुर्थश्रेणी अधिष्ठापन, जीपीएफ व कोर्ट केस की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक सचिन कटियार सेक्शन मिस्त्री अधिष्ठापन संबंधी कार्य देखेंगे। जो वर्ष में बमुश्किल एक-दो दिन का कार्य होता है। जबकि इसी माह आए कनिष्ठ सहायक शैलेंद्र सिंह की उपखंडीय लिपिक द्वितीय के स्थान पर तैनाती दी गई है। अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता ने बताया कि खाली घूम रहे चार लिपिकों को कुछ काम की जिम्मेदारी दी गई है। कौन लिपिक कितने वर्ष पुराना है, यह देखकर शीघ्र ही पटल परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed