फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City stuck in jam after BEd entrance exam

बीएड का पेपर छूटते ही शहर में जाम

Fri, 06 Aug 2021 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
City stuck in jam after BEd entrance exam
शहर के लाल गेट पर लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद जाम में जकड़ा शहर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के हुजूम से शहर जाम में जकड़ गया। लालसराय और भोलेपुर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग डेढ़ घंटे तक परेशान रहे। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
शहर के नौ कॉलेजों में शुक्रवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा थी। दोपहर 12 बजे पेपर छूटा तो परीक्षार्थी बाइकों, कारों, टेंपो, ई-रिक्शा आदि वाहनों से एक साथ निकले तो रोड पर जाम लग गया। लाल सराय में जाम इस कदर लगा कि वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए। कुछ ही देर में घुमना से ठंडी सड़क तिराहे तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

यातायात और कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। उसी वक्त भोलेपुर में भी वाहनों के पहिये थम गए। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों और संकरी सड़क पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बेवर रोड, फतेहगढ़-फर्रुखाबाद रोड के वाहन फंस गए। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सबसे ज्यादा परेशानी भीषण गर्मी की वजह से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हुई। यहां भी यातायात सामान्य होने में करीब डेढ़ घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed