फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City magistrate ran middlemen from procurement center

सिटी मजिस्ट्रेट ने धान खरीद केंद्र से बिचौलिए दौड़ाए.

Fri, 18 Dec 2020 05:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
City magistrate ran middlemen from procurement center
सातनपुर मंडी में धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों को हड़काते सिटी मजिस्टेट अशोक कुमार मौर्य। - फोटो : FARRUKHABAD
सिटी मजिस्ट्रेट ने खरीद केंद्र से बिचौलियों को दौड़ाया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। धान खरीद केंद्र पर विवाद की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने वहां मौजूद बिचौलियों को दौड़ा दिया। केंद्र के लोडिंग ठेकेदार को धमकी देने वाले दो युवकों को कोतवाल ने पकड़वा लिया। माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान मंडी में हड़कंप मचा रहा।
सातनपुर मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम के धान खरीद केंद्र पर दोपहर में अमृतपुर के गांव सरह निवासी किसान रामबाबू पुत्र रामनरायन धान लेकर पहुंचे। उनका 26.40 क्विंटल धान तौल लिया गया। रामबाबू के साथ कई अन्य लोग भी थे। उनके धान की तौल के बाद अन्य लोगों ने भी अपनी ट्राली का धान जबरन तौलने का दबाव बनाया। इसी पर विवाद हो गया। दो युवकों ने केंद्र के लोडिंग ठेकेदार सचेंद्र चौहान को हड़काना शुरू किया। बात बढ़ी, तो केंद्र प्रभारी मोहम्मद इकरार अहमद ने डीएम को सूचना दे दी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य पहुंचे। उन्होंने केंद्र प्रभारी और लोडिंग ठेकेदार की बात सुनी। इसके बाद वहां मौजूद बिचौलियों को दौड़ा दिया। सुरक्षा कर्मियों से उनकी ट्रैक्टर ट्राली मंडी से बाहर निकलवा दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने धमकी देने वाले युवकों को जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पहुंचे कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने दोनों युवकों को पकड़वा लिया। साथ में मौजूद युवकों के पिता ने सिटी मजिस्ट्रेट से बेटों की गलती न होने की बात कही और माफी मांगी। इस पर उन्हें छोड़ दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने रामबाबू को खरीदे गए धान की 49,315 रुपये की पर्ची दिलवाई। किसान से कहा, सोमवार तक खाते में पैसा पहुंच जाएगा।
25 दिसंबर के बाद दूसरे केंद्र पर लाएं धान
धान के बोरे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के मालिक से सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा, 25 दिसंबर का टोकन है, तो उसी दिन निर्धारित केंद्र पर धान लाना। तिथि से पहले दूसरे केंद्र पर नहीं लाना चाहिए।

किसानों के हित में कोतवाल ने रखी राय
कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने कहा, कई छोटे किसानों की परेशानी देखते हुए उन्हें वापस न किया जाए। यदि वह केंद्र पर आ गए, तो उनका धान तौल लिया जाए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि जो वास्तव में किसान हो, उसे परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed