फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ciknpoks another child deaths

चिकनपॉक्स से एक और बच्चे की मौत

Thu, 05 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Thu, 05 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ciknpoks another child deaths
चिकनपॉक्स से पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला
गांव अताईपुर कोहना में चिकनपॉक्स से दो बच्चों की मौत और पितौरा में फैली इस बीमारी से स्वास्थ्य विभाग ने सबक नहीं ली। इसके चलते गांव मझोला में मंगलवार रात एक और बालिका की इसके चपेट में आने से मौत हो गई। गांव में लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चे अभी भी चिकनपॉक्स की चपेट में हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों ग्राम अताईपुर कोहना में चिकनपॉक्स की चपेट में आकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्राम पितौरा में भी लगभग तीन दर्जन बच्चे इसी बीमारी की चपेट में आकर बीमार हो गए थे। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग इन दोनों गांवों में कोई राहत नहीं दे पाया।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव मझोला में भी चिकनपॉक्स फैल गया। मझोला में फैले चिकनपॉक्स की चपेट में आकर मंगलवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान रश्मि (7) पुत्री अमृतलाल की मौत हो गई। रश्मि की मौत से उसकी मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना था कि एक माह से उसकी बेटी चिकनपॉक्स की चपेट में थी। लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं आया। अगर समय से उसकी बच्ची को टीका लग जाता तो जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मझोला गांव में उदित, शिल्पी, नैंसी, अंश, प्रांसी, माला, नकुल, अनुष्का, शिवानी, गौली, वंदना, विनय, अनमोल और अरुण समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा बच्चे अभी भी चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। सुग्रीव सिंह, सोनपाल, नानिकराम, अनुज कुमार, सर्वेश कुमार और रामसनेही आदि का कहना है कि यह बीमारी लगभग एक माह से चल रही है लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पिछले एक वर्ष से गांव में टीकाकरण करने नहीं आई।


चिकनपॉक्स से बच्ची की मौत पर स्वास्थ्य विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में चिकित्साधीक्षक डा. राजीव शाक्य का ने बताया कि मंगलवार देर शाम रश्मि को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मझोला गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed