{"_id":"6862d69768d8384fbf0a0731","slug":"choked-drains-water-drainage-stopped-streets-turned-into-ponds-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106648-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चोक नाले, जल निकासी बंद, तालाब में तब्दील गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चोक नाले, जल निकासी बंद, तालाब में तब्दील गलियां
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बारिश के मौसम में अव्यवस्थाएं शहरियों के लिए आफत बनकर बरस रही है। नाले चोक होने से जल निकासी बंद है। मोहल्ले तालाब में तब्दील हैं। यही वजह है कि बढ़पुर में बसे तीन मोहल्लों के 50 मकान के लोग जलभराव के कारण घरों में कैद हैं। कई परिवारों ने छतों पर शरण ली है, तो कई ने खाली प्लाटों, मैदानों में पॉलिथीन डाल ली है। शहर के बीच हालात बद्दतर होने के बावजूद जिम्मेदार अनजान बने हैं। शहरी लोग बाढ़ क्षेत्र से ही बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं।
रविवार दोपहर एक घंटे की बारिश से सड़कें नाले में तब्दील हो गईं। सबसे बुरा हाल बढ़पुर बगिया, मलिन बस्ती और विकासनगर आंशिक का है। यहां की सभी गलियों में तालाब का दो-दो फीट गहरा पानी भरा है। 50 से अधिक मकानों में पानी घुस गया। विमला देवी, सुनील चौहान, पिंकी, मुन्नी देवी, गीता देवी, रवेंद्र की पत्नी गीता, बबलू आदि 20 से अधिक परिवार किराये अथवा खाली प्लाॅट में पॉलिथीन डालकर रहने को मजबूर हैं। कामकाजी ही नहीं बच्चों का स्कूल जाना भी बंद है। जरूरी सामान लाने के लिए सड़ांध वाले संक्रामक पानी से होकर लोग निकलने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि कुछ परिवारों ने क्रिश्चियन मैदान और मुख्यमार्ग के किनारे पॉलिथीन डाल ली है। लोग जरूरी सामान लेने के लिए गंदे पानी से होकर घरों में जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
छतों पर बना रहे खाना, करंट की आशंका
भूतल में जलभराव के बात कई परिवार छतों पर टिनशेड और पॉलिथीन डालकर समय काट रहे हैं। वहीं खाना बनाने के साथ रात में ही बच्चों के साथ सोते हैं। यही नहीं शौच आदि की भी दिक्कत हैं। हालांकि सोमवार दिन में बिजली आपूर्ति रही, मगर करंट दौड़ने को लोग आशंकित भी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
अंडरपास में 15 फीट पानी, रेलवे ने पंपसेट लगाया
बढ़पुर से सातनपुर को जोड़ने वाले अंडरपास में करीब 15 फीट ऊंचाई तक पानी भर गया है। रेलवे प्रशासन ने दोपहर में ही एक पंपसेट लगा दिया। पानी की मात्रा अधिक होने की वजह से पानी निकलने की गति काफी धीमी है। एक कर्मचारी ने बताया कि दूसरा पंपसेट लगाने की तैयारी की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लगे पंपसंप बंद, नया लगाने की तैयारी
रामलीला गड्ढा में लगा पंपसंप पालिका नहीं चलवा पा रही है। लिहाजा भारी जलभराव है। अब बढ़पुर व किसानन नगला का पानी तालाब में जाने से रोकने के लिए पंपसंप लगाने का प्रस्ताव पास कर लिया है। हालांकि फिलहाल इस पर काम शुरू नहीं किया गया है।
-- -- -- -- -- --
भगवान से नहीं साहब से डरते हैं सभासद: धर्मेंद्र
वार्ड पांच दीनदयालनगर के सभासद धर्मेंद्र कुमार कनौजिया का चौथा कार्यकाल है। कहते हैं कि यह समय सबसे खराब है। कोई सुनने वाला नहीं है। सभासदों का आलम यह है कि वह भगवान से नहीं बल्कि साहब से डरते हैं। विरोध तो दूर सभी साथी उनकी गोद में बैठे हैं। एक हैंडपंप भी रीबोर कराने की औकात नहीं है। पंपसंप लगाने का काम तेजी से करना चाहिए था, मगर कोई सुनने वाला नहीं है। सब कुुछ मनमानी तरीके से चल रहा है। जलभराव से जनता बेहाल है।
-- -- -- -- -- -- -- --
नोट-इस खबर में ईओ का वर्जन देंगे
-- -- -- -- -- -- -- -- --