फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children stormed cultural programs on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने किया धमाल

Wed, 27 Jan 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children stormed cultural programs on Republic Day
कायमगंज के सीपी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान की गूंज रही। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। सजे-धजे मनमोहक बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
शहर के सीपी इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर उपनिदेशका अंजू राजे ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने भाषण, देशभक्तिगीत, नृत्य, समूह नृत्य व नाटक की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य डॉ. केके श्रीवास्तव, आचार्य श्रवण कुमार मिश्र व शिक्षकों ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मोहनलाल शुक्ला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.संदीप चतुर्वेदी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। जीजीआईसी की छात्राओं ने सुबह सुबह 6:30 बजे प्रभात फेरी निकाली। सुबह 10 बजे प्रधानाचायऱ संघमित्रा भास्कर ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में मुख्य अतिथि रेनू पांडेय ने ध्वजारोहण के बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सूर्यकुमार, संजीव यादव, रीता शाक्य आदि रहे। केआर रस्तोगी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने झंडा फहराया। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में मुख्य अतिथि विनोद कुमार अग्रवाल ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन

बढ़पुर स्थित गायत्री इंटरनेशल स्कूल में पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, स्कूल डायरेक्टर देवांश अग्रवाल व प्रधानाचार्य चार्ल्स एंटोनीमैसी ए ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed