फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children sketched the blueprint of a developed India using colors.

Farrukhabad News: बच्चों ने रंगों से खींचा विकसित भारत का खाका

Tue, 22 Sep 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Children sketched the blueprint of a developed India using colors.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई। ‘मेरे सपनों का भारत-2047 विषय पर विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से विकसित भारत की अपनी कल्पना को कागज पर उकेरा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने शिक्षा, तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण व विकास से जुड़े आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता के अंत में पांच श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य बहोरन लाल ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में मंगलवार को विद्यार्थियों की ओर से तैयार पोस्टर व कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अभिभावकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। भाजपा के महामंत्री अमन गुप्ता, पंकज शुक्ला, नरेंद्र यादव, मुकेश दुबे, राजेश बाथम, राजू अहिरवार, ज्ञानेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अमृतपुर के गांव करनपुर दत्त के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में रिया चौहान प्रथम
फर्रुखाबाद। महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय बढ़पुर में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मंत्री धीरेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत की संकल्पना में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में रिया चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से मोना बाथम व सरस्वती तिवारी रहीं। तृतीय स्थान पर रश्मि देवी एवं अपूर्वा द्विवेदी संयुक्त विजेता रहीं। इससे पहले महाविद्यालय के संरक्षक डॉ. राहुल तिवारी व सचिव रोहित तिवारी ने स्वागत किया। शिक्षक गजेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. मधुबाला अवस्थी, सुनील कुमार राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed