{"_id":"5f158d988ebc3e63c920a020","slug":"children-s-uniform-received-rs-7-22-crore-farrukhabad-news-knp5721660144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की यूनीफार्म को 7.22 करोड़ रुपये आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की यूनीफार्म को 7.22 करोड़ रुपये आए
विज्ञापन
बच्चों की यूनिफार्म को 7.22 करोड़ रुपये आए
फर्रुखाबाद। कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले 1.66 लाख बच्चों की यूनिफार्म के लिए 7 करोड़ 22 लाख 36200 रुपये का बजट आया है। यह धनराशि छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों के एसएमसी खातों में भिजवाने के लिए पत्रावली सीडीओ को भेजी गई है। सीडीओ और डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद एसएमसी खाते में धन भेजा जाएगा। इस बार स्वयं सहायता समूह से यूनिफार्म सिलवाई जाएंगी।
परिषदीय, अनुदानित व राजकीय इंटर कालेज में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को शासन के आदेश पर प्रत्येक साल दो-दो यूनिफार्म दी जाती हैं। शैक्षिक सत्र 2020-21 में बीपीएल, एससी और बालिकाओं को छह सौ रुपये में दो यूनिफार्म दी जानी हैं। शासन ने 1.59 लाख बच्चों के लिए 75 प्रतिशत के हिसाब से 7,18,18200 रुपये बजट दिया है। बकाया 25 प्रतिशत धनराशि बाद में आएगी।
एपीएल वर्ग के करीब सात हजार बच्चों के लिए 4,18000 रुपये बजट आया है। यह राशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में छात्र संख्या के आधार पर भेजी जाएगी। जिस विद्यालय में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे वहां के प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्ष खुद कपड़ा खरीद करएनजीओ से यूनिफार्म सिलवा सकते हैं।
विज्ञापन
जहां बीस हजार से एक लाख रुपये तक बजट जाएगा, वहां एसएमसी अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक को कपड़ा खरीदने को कुटेशन लेने होंगे। एक लाख से अधिक धनराशि लेने वाले विद्यालयों में कपड़ा खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी। एसएमसी खाते में धन भेजने के अनुमोदन को पत्रावली सीडीओ के पास भेजी गई है।