फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children of the district won 27 medals

मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने जीतें 27 पदक

Mon, 02 Dec 2019 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Children of the district won 27 medals
परिषदीय स्कूलों की कानपुर नगर के चित्रा स्टेडियम नौबस्ता में हुई मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यार्थियों ने 27 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसमें 11 स्वर्ण, आठ कांस्य व आठ रजत पदक शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में से 44 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। यह प्रतियोगिता 16 व 17 दिसंबर को लखनऊ में होगी।
विज्ञापन

28 से 30 नवंबर तक चित्रा स्टेडियम नौबस्ता कानपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें जिले से कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। 11 स्वर्ण, आठ रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर फर्रुखाबाद की टीम ने उपविजेता शील्ड पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बेला सरायगजा, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर पट्टी, पूर्व माध्यमिक स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुइयाखेड़ा, 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेला सराय गजा की छात्रा मुस्कान, 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनैया सठैया के छात्र हर्ष, गोला फेंक बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुमइया रसूलपुर की छात्रा अविरून, चक्का फेंक बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बराकेशव के छात्र नीरज, कुश्ती में पूर्व मध्यमिक विद्यालय बराकेशव के छात्र अभिषेक कुमार, छात्रा आंशी, संगीता व प्रियंका ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय उम्मरपुर के छात्र अखिलेश, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नगला पति की छात्रा मधुवाला, 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेला सरायगजा की छात्रा मुस्कान, लंबी कूद बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढर्राशादी नगर की छात्रा सुहागा, चक्का फेंक बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुमइया रसूलपुर की छात्रा अविरून जीती।
कुश्ती में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बराकेशव के छात्र अमन, अभिषेक, छात्रा प्रतिभा, सुलोचना, 400 मीटर रिले दौड़ बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनैया सठैया की टीम ने रजत पदक जीता है। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नगला पति की छात्रा मधुबाला, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर मंगलीपुर की छात्रा अंजली, जूनियर स्तर की 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उम्मरपुर के छात्र सुनील, बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुइया खेड़ा की छात्रा अंशिका जीती।
लंबी कूद बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढर्राशादी नगर के छात्र किताब सिंह, ऊंची कूद बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरसिया मझोला की छात्रा इंदू शाक्य व गोला फेंक बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनैया सठैया के छात्र हर्ष ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

फर्रुखाबाद जिले की टीम उपविजेता रही। इनमें से 44 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को लेकर संजीव कटियार, दुर्गा वर्मा, कुलदीप यादव, अरुण यादव, ज्योत्सना, मनीष, संजीव यादव, आलोक यादव, वरीभान, वीना गौतम आदि लोग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed