{"_id":"694ad8ce2812b00e820dd751","slug":"child-murder-case-cctv-footage-may-reveal-the-secret-behind-the-killing-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-134709-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है हत्या का राज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/जहानगंज। कोरीखेड़ा निवासी बालक का अपहरण कर की गई हत्या के मामले में पुलिस 14 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। मंगलवार को नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। वहीं जहानगंज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ महत्वपूर्ण फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। इससे हत्या का राज खुल सकता है। क्षेत्राधिकारी व फील्ड यूनिट ने गांव पहुंचकर जांच की।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता का पुत्र आशुतोष (10) की 10 दिसंबर को अपहरण के बाद 14 दिसंबर को हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया गया था। उसकी सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। मां ने 11 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर भूमि विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया था। 14 दिसंबर को शव मिलने के बाद पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। रविवार को गांव में बंद पड़े करीब 30 घरों को पुलिस ने खुलवाकर तलाशी ली। इससे अपहरण के बाद चार दिन तक बालक को गांव में ही बंधक बनाकर रखे जाने की आशंका है। फिलहाल अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। हत्या की वजह स्पष्ट न हो पाने से अभी गुत्थी उलझी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। थाने में हिरासत में बैठे पांच नामजद आरोपियों में से पुलिस ने तीन को छोड़ दिया है। इससे अब दाे आरोपी ही हिरासत में हैं। सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण फुटेज हाथ लगे हैं। पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।