फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chief Minister Dhami honored Dhruv Shukla.

Farrukhabad News: ध्रुव शुक्ला को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

Mon, 22 Jun 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami honored Dhruv Shukla.
फोटो- 10, कार्यक्रम में ध्रुव शुक्ला को सम्मानित करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। स्र
फर्रुखाबाद। जनपद के होनहार खिलाड़ी ध्रुव शुक्ला ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। उत्तराखंड के टनकपुर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे ध्रुव शुक्ला को 47वीं एवं 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

टनकपुर के मिलन वाटिका में शिवम् फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ध्रुव को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। शिक्षा, खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सिमरन जोशी, बीकॉम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली काव्या गोयल तथा दो बार पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अंजली और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। ध्रुव शुक्ला की इस उपलब्धि से जनपद में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया, मोहित गरकोटी, सौरभ गुप्ता, हरीश चंद्र भट्ट, राजकिशोर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed