फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chief maid's salary stopped, clarification sought from CDPO

Farrukhabad News: मुख्य सेविका का वेतन रोका, सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 16 Oct 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chief maid's salary stopped, clarification sought from CDPO
फर्रुखाबाद। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने राजेपुर सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने गैरहाजिर मुख्य सेविका का वेतन रोकने के साथ भ्रामक सूचना देने पर सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
विज्ञापन


डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव बाल विकास परियोजना राजेपुर पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर देखा। इस दौरान मुख्य सेविका अनुपम मौर्य गैरहाजिर मिलने पर सीडीपीओ नवीन चंद्र से पूछताछ की। सीडीपीओ ने बताया कि वह क्षेत्र में भ्रमण पर हैं। डीपीओ ने मुख्य सेविका को फोन किया तो जवाब मिला कि वह अवकाश लेकर गई हैं। रजिस्टर पर अवकाश न चढ़ाने और भ्रामक सूचना देने पर डीपीओ ने सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। इसके साथ ही मुख्य सेविका अनुपम मौर्य का वेतन रोक दिया। डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अभिलेख भी अपूर्ण मिले। सीडीपीओ क्षेत्र में भ्रमण भी नहीं किया जा रहा है। इस पर जवाब मांगा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed