फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chief engineer of sugar mill dies under suspicious circumstances

Farrukhabad News: चीनी मिल के मुख्य अभियंता की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 21 Jun 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chief engineer of sugar mill dies under suspicious circumstances
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। चीनी मिल के मुख्य अभियंता की संदिग्ध हालात में आवास पर मौत हो गई। जानकारी पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की वहां भीड़ जमा हो गई। फोरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल में विनोद दयाल (55) मुख्य अभियंता के प्रभारी के तौर पर वर्ष जनवरी 2022 से तैनात थे।उ नके आवास पर एक हेल्पर मुनीष रहता है। शाम को वह गांव चला जाता है। गुरुवार सुबह वह करीब 7 बजे आवास पर आया। दूध गर्म किया। इसके बाद साफ सफाई की। करीब 11 बजे मिल का चौकीदार कुछ दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने आया।
विज्ञापन

हेल्पर मुनीष ने विनोद दयाल को कई आवाजें दीं, लेकिन वह नहीं उठे। जब कोई जवाब नहीं मिला तो हेल्पर व चौकीदार ने मिल प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर जीएम कुलदीप सिंह, अन्य अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंचे। विनोद दयाल की मौत हो चुकी थी। मिल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर रामअवतार, मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप, एसआई नितिन कुमार वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हेल्पर मुनीष से पूछताछ की। इसके बाद जीएम से कुछ जानकारी ली। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। इधर फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिवार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुख्य अभियंता के एक पुत्र सौरभ दयाल है। वह देहरादून में बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। पत्नी अर्चना सिंह लखनऊ क्षेत्र के जूनियर स्कूल में सरकारी टीचर हैं। उनके एक भाई राकेश दयाल एटा में स्वास्थ्य अधिकारी हैं।

इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की पुष्टि होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



लखनऊ में रहता है अभियंता का परिवार

विनोद दयाल का परिवार लखनऊ ए 3/5 शिवाजीपुरम इंद्रानगर में रहता है। वह अकेले मिल के आवास में रहते थे।



तनाव में रहते थे अभियंता

विनोद की पत्नी अर्चना ने बताया कि इससे पहले वह अनूप शहर चीनी मिल में तैनात थे। किसी मामले में उनकी जांच शुरू हो गई। इसके बाद उनका प्रमोशन भी रुक गया। वेतन वृद्धि भी नहीं हुई, जबकि उनके साथियों के प्रमोशन हो गए। इस वजह से वह तनाव में रहते थे। अचानक हुई मौत से वह भी अचंभित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed