{"_id":"66d4c52cdd604a2ac90bc886","slug":"chickenpox-spread-in-nawabganj-many-in-the-grip-of-fever-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-115078-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नवाबगंज में फैला चिकनपॉक्स, कई बुखार की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नवाबगंज में फैला चिकनपॉक्स, कई बुखार की चपेट में
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में जलभराव व गंदगी से मच्छरों का प्रकोप है। इससे चिकनपॉक्स ने भी पांव पसार लिए हैं। कई लोग बुखार की चपेट में हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है।
नगर पंचायत नवाबगंज कस्बे के मोहम्मदाबाद रोड स्थित बस्ती के कई घरों में बुखार फैला है। 12 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। चिकन पॉक्स के मरीज भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाकियू जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य के पुत्र संगम शाक्य, शिक्षक बदन सिंह पाल के पुत्र नितिन पाल व शिक्षक दिनेश यादव के पुत्र अमन यादव चिकनपॉक्स से पीड़ित हैं।
अरविंद शाक्य ने बताया कि मोहल्ले में कई लोग बुखार व चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। नगर पंचायतकर्मी मोहल्ले में सफाई करने नहीं आते। इससे गंदगी से भरी नालियां बजबजा रही हैं। सीएचसी पर फोन कर बुखार फैलने की जानकारी दी, इसके बावजूद स्वास्थ्य टीम नहीं आई। सीएचसी अधीक्षक डॉ.लोकेश शर्मा ने बताया जानकारी मिली है। सोमवार को स्वास्थ्य टीम भेजकर मरीजों का उपचार कराया जाएगा।