फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chhath fast begins with offerings to Lord Bhaskar

Farrukhabad News: भगवान भास्कर को भोग लगा छठ का व्रत शुरू

Mon, 27 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chhath fast begins with offerings to Lord Bhaskar
फोटो-25, खरना में पूजन करतीं पूनम गुप्ता।
फर्रुखाबाद। चार दिवसीय छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की पूजा हुई। गुड़ और चावल की खीर से भगवान भास्कर (सूर्य) को भोग लगाया गया। इसी के साथ महिलाओं का छठ का व्रत शुरू हो गया।
विज्ञापन


पूर्वांचल विकास समिति की देखरेख में चार दिवसीय छठ पूजा उत्सव चल रहा है। रविवार को दूसरे दिन कई परिवारों में खरना पूजा की गई। इसमें घरों में गुड़, चावल व गेहूं के आटे की रोटी बनाई गई। इसके बाद भगवान भास्कर (सूर्य) को भोग लगाया गया। इसके बाद पूजा अर्चना की गई। सभी ने आसपास प्रसाद वितरित कर खुद भी ग्रहण किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष केदार साह ने बताया कि 28 अक्तूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर कुछ मीठा प्रसाद ग्रहण करने के साथ निर्जल व्रत का समापन होगा।
पांचाल घाट में सजावट, भजन संध्या आज
छठ पूजा उत्सव का मुख्य आयोजन सोमवार शाम से पांचाल घाट पर शुरू होगा। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की तैयारियां शुरू कर दी गईं। साज सज्जा का काम समिति के पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। 27 अक्तूबर की शाम गंगा तट स्थित पूजा घाट पर भजन संध्या होगी। इसमें दूरदराज से लोग पहुंचेंगे।

फोटो-25, खरना में पूजन करतीं पूनम गुप्ता।

फोटो-25, खरना में पूजन करतीं पूनम गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed