{"_id":"5f2310648ebc3e63b25a09f5","slug":"chhapa-mara-farrukhabad-news-knp5742044178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूतफेनी, दूध व सोहन पापड़ी के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूतफेनी, दूध व सोहन पापड़ी के लिए नमूने
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन व बकरीद के त्योहार को देखते हुए मिलावट खोरी पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापे मारे। मिश्रित दूध, सूतफेनी व सोहनपापड़ी के नमूने लेेकर जांच को भेजा गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा ने टीम के साथ नमूने लिए। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कुइयांबूट में शहर के मोहल्ला अमीन खां निवासी रजत गुप्ता की दुकान से सूतफेनी व सोहनपापड़ी के नमूने लिए गए। मुरहास कन्हैया में दूध विक्रेता मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव तेरा निवासी श्याम बिहारी व आदेश कुमार से मिश्रित दूध, शहर के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली में मोहल्ला अमीन खां निवासी धर्मेंद्र कुमार की दुकान से सूतफेनी का नमूना लिया गया है।
अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में नमूना फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद