फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chemical to make 4500 liters of liquor recovered, three including dhaba operator arrested

4500 लीटर शराब बनाने का केमिकल बरामद, ढाबा संचालक सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Chemical to make 4500 liters of liquor recovered, three including dhaba operator arrested
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के निसाई नगला के मजरा मनोज नगर में किराए के मकान में अवैैध शराब का कारोबार करने वाले ढाबा संचालक सहित तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से 50-50 लीटर की 90 केन शराब बनाने का केमिकल (4500 लीटर मात्रा), खाली शीशी व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इस कारोबार का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसको पकड़ने को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार होने की जानकारी मिली थी। शराब बनाने वालों को पकड़ने के लिए मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस, एसओजी और आबकारी टीम संयुक्त रूप से काम कर रही थी।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना बेवर के गांव जगतपुर निवासी रिंकू ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव निसाई नगला के मजरा मनोज नगर निवासी नरेंद्र उर्फ नागेंद्र के मकान में एक कमरा किराए पर ले रखा था। इसी कमरे में रिंकू अवैध शराब बनाने का काम करता है। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को कोतवाली पुलिस, एसओजी और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर लिए कमरे के अंदर 50-50 लीटर की 90 केन (4500 लीटर) शराब बनाने का केमिकल, 225 रेपर, 100 खाली शीशी, 350 काग, 150 क्यूआर कोड रखे मिले। जिनको जब्त किया गया। पुलिस ने मोहम्मदाबाद के गांव निसाई नगला निवासी सतेंद्र, हरदोई के बिलग्राम थाने के गांव इदवापुर निवासी विदुर तिवारी, प्रवीन तिवारी को पकड़ा है।

इनका मुखिया रिंकू पुत्र जयपाल सिंह निवासी जगतपुर थाना बेवर फरार हो गया। सतेंद्र का गैसिंगपुर में ढाबा है। एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed