फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cheking,farrukhabad news,bijli vibhag

जिले की बिजली से रोशन हो रहे थे बदायूं के दो गांव

Sun, 26 Jun 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
cheking,farrukhabad news,bijli vibhag
कंपिल। फर्रुखाबाद जिले की बिजली से पड़ोसी जिले बदायूं के दो गांव 10 सालों से रोशन हो रहे थे। जानकारी पर विभाग ने दोनों गांवों की बिजली काट दी है। वहीं, बकायेदारी में चार और गांवों की बिजली बंद की गई है।
विज्ञापन

जिले की सीमा के नजदीक बहबलपुर गांव बसा है। 10 साल पहले पड़ोसी जिले बदायूं का गांव दल नगला बाढ़ में कट गया था। यहां के लोगों ने बहबलपुर गांव में खाली पड़ी जमीन पर डेरा डाल लिया था। इसको दलनगला गांव का नाम दे दिया।
विज्ञापन

यहां परिषदीय विद्यालय भी बदायूं जिले का संचालित है। इस गांव के लोग फर्रुखाबाद जिले की बिजली बिना कनेक्शन के 10 सालों से जला रहे थे। वहीं, पास में बदायूं जिले का गांव रैपुरा भी फर्रुखाबाद जिले की बिजली से रोशन हो रहा है। इन दोनों गांवों के लोग बिजली विभाग के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर एक्सईएन के आदेश पर जेई ने दोनों गांव की बिजली रविवार को कटवा दी। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया दलनगला व रैपुरा गांव में कनेक्शन न होने से दोनों गांवों की बिजली की लाइन खुलवा दी गई है।

वहीं, कंपिल क्षेत्र के गढ़ी व बौरा सहित चार गांव में अधिकांश ग्रामीणों के बिजली कनेक्शन बकायेदारी में काट दिए गए थे, इसके बावजूद ग्रामीणों ने कटिया डाल ली। राजस्व वसूली करने के लिए टीम गई तो गांव के लोग विवाद करने लगे। चारों गांवों की बिजली कटवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed