{"_id":"600b073e8ebc3e32d34446c8","slug":"chef-dies-in-school-fear-of-cold-farrukhabad-news-knp607553560","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में रसोइया की मौत, ठंड लगने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में रसोइया की मौत, ठंड लगने की आशंका
विज्ञापन
रसोइया शीतला की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
स्कूल में रसोइया की मौत, ठंड लगने की आशंका
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया अलाव तापते हुए बेहोश हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव ले जाकर स्कूल में रख दिया। आशंका है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई।
गांव नरैनामऊ निवासी शीतला देवी(58) पत्नी श्यामपाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थी। शुक्रवार सुबह विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने उसे हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया। रसोइया नेे हस्ताक्षर किए इसके बाद अलाव तापने लगीं। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। प्रधानाध्यापक की सूचना पर परिजन पहुंच गए। परिजन रसोइया को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. शिवप्रकाश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों शव स्कूल में ले जाकर रख दिया।
परिजनों का कहना था सर्दी अधिक थी, इसलिए वह घर में रजाई ओढ़कर बैठी थी। स्कूल से फोन गया तो वे स्कूल चली गई। वहां सर्दी लगने से मौत हो गई। प्रधान नीलम राठौर के पति विपुल उर्फ पपला ने तहसीलदार को सूचना दी।
विज्ञापन
कानूनगो मानवेंद्र सिंह व लेखपाल उज्ज्वल गुप्ता ने पहुंचकर परिजनों के बयान लिए और जांच की। रसोइया के पुत्र नेमकुमार ने बताया वे दो भाई थे। 6 जनवरी को बड़े भाई यादराम की मौत हो गई थी और अब मां नहीं रहीं। नेमकुमार ने ठंड से मौत होने आशंका व्यक्त की है। शाम को चार बजे तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।