{"_id":"690267261cc41309ae02eadc","slug":"chc-government-quarters-are-being-illuminated-with-stolen-electricity-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131954-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चोरी की बिजली से रोशन हो रहे सीएचसी के सरकारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चोरी की बिजली से रोशन हो रहे सीएचसी के सरकारी आवास
Thu, 30 Oct 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सरकारी आवास बने हैं। इनमें बिना कनेक्शन के ही बेहिसाब बिजली खर्च की जा रही है।
कई आवासों में तो अवैध कब्जे के साथ-साथ एसी भी चलाए जा रहे हैं। वहीं बिजली विभाग भी अनदेखी कर रहा है। लोहिया अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवासों में भले ही अभियान चलाकर कनेक्शन दे दिए गए, लेकिन अभी सीएचसी के आवासों में धड़ल्ले से बिजली चोरी की जा रही है।
सिविल अस्पताल लिंजीगंज, सीएचसी बरौन, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर, शमसाबाद, नवाबगंज, कायमगंज व कंपिल सहित प्रत्येक सीएचसी में 8 से 15 तक सरकारी आवास बने हैं। इनमें डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी निवास कर रहे हैं। कई आवासों में बिना आवंटन के ही संविदा कर्मी परिवार सहित रह रहे हैं। अधिकांश आवासों में एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, इंडक्शन चल रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल किसी भी सरकारी आवास में न तो कनेक्शन हैं और न ही मीटर लगा है। कुछ आवासों में सीएचसी की लाइन से केबल जोड़ ली गई तो कई आवासों में सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है। इससे बिजली विभाग को बड़े स्तर पर राजस्व का नुकसान हो रहा है।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासों में कनेक्शन न होने के संबंध में वह अधिशासी अभियंताओं से जवाब मांगेंगे। इसी के बाद चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई होगी और सभी आवासों में कनेक्शन देकर मीटर लगाया जाएगा।