{"_id":"5883a1eb4f1c1b632af00022","slug":"chassis-truck-arrived-on-railway-tracks-railway-fencing-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फैंसिंग तोड़ ट्रक चेचिस रेल पटरी पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फैंसिंग तोड़ ट्रक चेचिस रेल पटरी पर पहुंची
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ी ट्रक की चेंचिस।
- फोटो : amarujala
चालक की आंख लगने से ट्रक चेचिस रेलवे फैंसिंग तोड़ती हुई ट्रैक के बीचोबीच पहुंच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को मामले की सूचना दी।
स्टेशन मास्टर ने मामलेे की सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चेचिस को कब्जे में लिया। लगभग दो घंटे के बाद क्रेन से चेचिस को ट्रैक से हटाया जा सका। इस दौरान चार ट्रेनें प्रभावित हुई ।
रुद्रपुर से हैदराबाद जा रही ट्रक चेचिस चालक की आंख लगने से रेलवे फैंसिंग तोड़ती हुई ट्रैक के बीचोबीच जा पहुंची। इसकी सूचना गेट मैन ने स्टेशन मास्टर समर पाल को दी । समर पाल ने ट्रैक बाधित होने की सूचना कंट्रोल रूम और आरपीएफ इंस्पेक्टर को दी।
विज्ञापन
सूचना पर फर्रुखाबाद-कानपुर ट्रेन को फतेहगढ़,जयपुर-लखनऊ ट्रेन को फर्रुखाबाद, बांद्रा-कानपुर को फतेहगढ़ और कामाख्या-जयपुर को गुरसहायगंज में ही रोक दिया गया। सूचना पर पीडब्ल्यूआई एके भटनागर , आरपीएफ के एएसआई दुर्गाप्रसाद वर्मा , सिपाही लालाराम और रामकुमार मौके पर पहुंचे।
लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से चेचिस को ट्रैक से हटाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमार ने बताया कि जिला रामपुर के गांव सुआर निवासी चालक मुम्त्याज खां ने पूछताछ में बताया कि उसकी आंख लगने से दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि चालक और चेचिस को कब्जे में लेकर मुकदमा लिखा गया है।