फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chapra-Mathura Express stopped without getting food

खाना न मिलने पर छपरा-मथुरा एक्सप्रेस रोकी

Tue, 11 Dec 2018 12:57 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 11 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chapra-Mathura Express stopped without getting food
कमालगंज के पास ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। - फोटो : amarujala
रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने खाना न मिलने पर सोमवार को छपरा-मथुरा एक्सप्रेस रोककर हंगामा किया। इन्होंने रेलवे अफसरों के खिलाफ भड़ास निकाली। रेलवे कर्मचारियों के भोजन मंगवाने के आश्वासन पर मजदूर ट्रैक से हटे। इसके चलते करीब दस मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन


कमालगंज रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक पर मौजूदा समय में इज्जतनगर, लखनऊ, वाराणसी और छपरा मंडल के करीब 270 मजदूर काम कर रहे हैं। सोमवार को इन मजदूरों को भोजन नहीं मिला। इस पर इन्होंने दोपहर बाद 2:55 बजे फर्रुखाबाद से लखनऊ जा रही छपरा-मथुरा एक्सप्रेस रोक ली। मजदूर ट्रैक पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। मजदूरों का आरोप था कि सुबह सात बजे से काम कर रहे हैं, अभी तक भोजन नहीं मिला है। भूखे पेट वह लोग कैसे काम करें। हंगामे की जानकारी पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों को शांत किया। भोजन मंगवाने के आश्वासन पर मजदूर ट्रैक से हटे।
विज्ञापन


इसके चलते दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर छपरा-मथुरा एक्सप्रेस लखनऊ के लिए रवाना हो सकी। लखनऊ डिवीजन के मजदूरों का कहना था कि वह मेहनत से काम कर रहे हैं। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी खाने-पीने का ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार को सुबह सात बजे से उन्होंने काम करना शुरू किया था।  विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद शाम को 5:15 बजे भोजन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed