फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Changing the face of farmers bloom season

मौसम बदलने से किसानों के चेहरे खिले

Sat, 16 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Changing the face of farmers bloom season
फर्रुखाबाद। मकर संक्रांति से सर्दी की अच्छी शुरुआत होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। शनिवार को मौसम सर्द रहा। पूरे दिन गलन रही। इससे गेहूं को फायदा मिलने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन


चढ़े तापमान से किसानों को पैदावार में गिरावट का डर था। अभी तक के ऊंचे तापमान से सात से आठ फीसदी उत्पादन में गिरावट की आशंका बनी हुई है। मौसम में ठंडक बरकरार रही तो बाकी की फसल बच जाएगी। शुक्रवार को यह तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन


गेहूं के लिए रात में तकरीबन पांच डिग्री सेल्सियस और दिन में 15 से 18 डिग्र्री सेल्सियस मुफीद है। गेहूं के साथ ही सरसों और आलू में भी गिर रहे तापमान से फायदे की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं
जिले में 77468 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई होती है। दिसंबर से मौसम सर्द रहने लगता था। इस बार 15 जनवरी से सर्दी शुरू हुई है। बदले मौसम से गेहूं के बढ़ने में फायदा होगा। इससे उपज भी ठीक मिलेगी।

सरसों

इस बार 24115 हेक्टेयर में सरसाें की बुवाई की गई है। सरसों में दाना बन रहा है। ऊंचे तापमान से सरसों में माऊं का खतरा था। यह टल गया है। इससे उत्पादन भी बेहतर मिलेगा।

तंबाकू
जिले में तंबाकू का रकबा 5719 हेक्टेयर है। सर्दी से तंबाकू में भी नुकसान की आशंका नहीं है। इससे तंबाकू किसानों ने भी राहत की सांस ली है।

आलू
जिले में 26000 हेक्टेयर में आलू की बुवाई हुई है। गर्मी से आलू फटने लगा था। चेचक की शिकायतें भी आ रही थीं। आलू पक ने की स्थिति में है। इससे बदले मौसम से आलू को फायदा होगा। पूरे दिन कोहरा पड़ा तो झुलसा लग सकता है।


बदला मौसम रबी की फसलाें के लिए मुफीद है। गेहूं के लिए मौसम में बदलाव जरूरी था। तापमान न गिरता तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है। ताजा हालातों में सभी फसलाें को फायदा होगा। - डा. जगदीश किशोर, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed