फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chairs moved in wedding procession for tandoor roti

Farrukhabad News: तंदूर की रोटी के लिए बरात में चलीं कुर्सियां

Tue, 13 Feb 2024 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chairs moved in wedding procession for tandoor roti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। तंदूर की रोटी के लिए बरात में वर व वधू पक्ष के लोगों में मारपीट के बाद कुर्सियां चल गईं। एक घंटे तक चले बवाल में दोनों पक्ष से 10 लोग घायल हो गए। दूल्हा पक्ष के लोगों ने जेवर लूटने का आरोप लगाया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई। दाे घायलों को सीएचसी से लोहिया रेफर कर दिया गया।
जनपद कासगंज थाना सहावर के गांव सरोठी निवासी सुनील सिंह रविवार को पुत्र शिवम की बरात लेकर थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौहट्टा निवासी तोताराम के यहां आए थे। थाना चौराहे के पास से बरात बैंड-बाजे के साथ महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग से घर पहुंची। वहां जयमाला के साथ ही खाने का कार्यक्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान तंदूर की रोटी को लेकर कहासुनी के बीच गाली गलौज होने लगा। दुल्हन के भाई अनिल कुमार, सुशील कुमार, सुधीर कुमार व पिता तोताराम के विरोध करने पर दूल्हे के भाई सौरभ, चचेरे भाई जानू, शोभित, सचिन, आकाश, नितिन सहित अन्य लोगों में मारपीट होने लगी। यह लोग एक-दूसरे पर कुर्सी फेंक कर मारने लगे। मारपीट में दोनों ओर से 10 लोग घायल हो गए। एक घंटे तक मौके पर बवाल चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के पिता सुनील ने आरोप लगाया कि बैग से दो लाख रुपये व सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दुल्हन के पिता की सूचना पर पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। दूल्हे के भाई सौरभ व जानू की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूल्हा बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस चला गया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि मारपीट के बाद वर व वधू पक्ष के लोगों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed