फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chadar Poshida and Fatiha were performed at the shrine of Makhdoom Sahib...

Farrukhabad News: मखदूम साहब के आस्ताने पर हुई चादरपोशी व फातिहा

Thu, 29 May 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 29 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chadar Poshida and Fatiha were performed at the shrine of Makhdoom Sahib...
दरगाह पर फातिहा पढते अकीदतमंद। - फोटो : दरगाह पर फातिहा पढते अकीदतमंद।
फर्रुखाबाद। शहर में गंगा जमुनी की तहजीब की मिसाल दरगाह हजरत मखदूम शाह सय्यद शाहबुद्दीन औलिया के आस्ताने पर चादरपोशी व फातिहा हुई। जिलहिज्जा महीने की नौचंदी जुमेरात अकीदत से मनाई गई। दरगाह पर सालाना उर्स का ऐलान कर तैयारियां शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन

भोलेपुर लोकोरोड स्थित दरगाह पर बकरीद के महीने की चांद की पहली तारीख को पड़ी खरी नौचंदी जुमेरात पर फातिहा ख्वानी कर मनाई गई। दरगाह शरीफ पर फजर नमाज के बाद चादरपोशी की गई। हाफिज अरशद साबरी व तुलाबा जामिया चिश्तिया ने बेहतरीन अंदाज में कुरान पाक की तिलावत की।
विज्ञापन

नायब सज्जादानशीन शाह मुहम्मद वसीम चिश्ती साबरी मुजद्दिदी ने कहा, मोहब्बत सभी से और नफरत किसी से नहीं। आज इसी पैगाम को हर खानकाह या दरगाह को आम करने की जरूरत है। क्योंकि इन सूफियों ने अपनी खानकाह के दरवाजे पूरी आलमे इन्सानियत के लिए खोल रखे हैं। कहा कि 265वां सालाना उर्स की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी उर्स 9, 10, 11, 12 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके आकिब खान, इसरार साबरी, अंसार साबरी, रफत हुसैन, मुहम्मद हनीफ उर्फ़ बबलू, मिन्हाज उर्फ लवली, अज़हर हुसैन, मुबीन साबरी, अमीर आसिफ साबरी, शिवम, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed