{"_id":"66fdaba2f1ef19fc8f08d724","slug":"chaat-dumpling-seller-dies-due-to-bike-collision-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104082-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से चाट पकौड़ी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से चाट पकौड़ी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
शमसाबाद। चाट व चाऊमीन की ठेली लेकर घर की ओर जाते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसका सड़क पर गिरकर सिर फट गया।
दुर्घटना के बाद भागने का प्रयास करते बाइक सवार को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव सीएचसी पर रखवाया गया है।
फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर फैजबाग में एक युवक संजू चाऊमीन भंडार के नाम लिखी ठेली लगाता था। वह बुधवार शाम घर की ओर जाते समय रजलामई पानी की टंकी के पास पहुंचा। कायमगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे दुकानदार सड़क पर जा गिरा। उसका सिर फट गया। बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया, मगर आसपास के लोगों ने पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंंचे फैजबाग चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां डॉ. अलीम अंसारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। वहीं देर शाम युवक की शिनाख्त शमसाबाद के कादरी गेट निवासी नबी के रूप में हुई है।र