फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Central lab's reporting computer blew up, chaos at sample counter

Farrukhabad News: सेंट्रल लैब का रिपोर्टिंग कंप्यूटर फुंका, नमूना काउंटर पर हंगामा

Sat, 10 May 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 10 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Central lab's reporting computer blew up, chaos at sample counter
लोहिया अस्पताल के ब्लड नमूना काउंटर पर कर्मियों से होती नोकझोंक। - फोटो : लोहिया अस्पताल के ब्लड नमूना काउंटर पर कर्मियों से होती नोकझोंक।
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल की सेंट्रल लैब का रिपोर्टिंग कंप्यूटर फुंकने से दिक्कतें खड़ी हो गईं। जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे मरीजों, तीमारदारों को घंटों इंतजार के बाद भी टालमटोल की गई तो लोगों ने हंगामा कर दिया। धक्का मुक्की होते देख समझाने पहुंचे कर्मियों की तीमारदारों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की सेंट्रल लैब की व्यवस्थाएं सुधार नहीं पा रही हैं। तीन दिन पहले बैटरी खराब होने से पूरी लैब में काम बंद रहा। उसी दौरान जांच रिपोर्ट का प्रिंट देने वाला कंप्यूटर फुंक गया। इससे काउंटर को बंद कर दिया गया। ऐसे में शनिवार सुबह से ही नमूना देने और दो दिन की जांच रिपोर्ट लेने वाले मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

नमूना काउंटर पर ही जांच रिपोर्ट भी देने वाले पहुंच गए। कर्मियों ने रिपोर्ट का प्रिंट निकालने के लिए मरीजों से पर्चे जमा कर लिए, लेकिन एक-एक घंटे तक रिपोर्ट नहीं दी। यही नहीं ब्लड नमूने देने वाले महिला व पुरुष मरीजों की भी लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान कई रिपोर्ट लेने वाले भी खड़े हो गए। इस पर धक्का मुक्की होने लगी। कुछ ही देर में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख सुनकर आए कर्मियों ने शांत करने का प्रयास किया, तो तीमारदारों की जमकर नोकझोंक हुई। मरीजों ने आरोप लगाया कि अपनों के जल्दी काम किए जाते हैं, जबकि हम लोग घंटों से लाइन में लगे हैं। कर्मचारी तेजी से काम करने की बजाय काउंटर से उठ जाते हैं। लिहाजा घंटों लाइन में लगे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें होती हैं।
-------------

एक फीट की खिड़की बनी मुसीबत

नमूना देने वाले महिला-पुरुष मरीजों के लिए जो कमरा बनाया गया है, उसमें एक फीट की खिड़की है। गैलरी भी पांच फीट चौड़ी है। यहीं से दवाई लेने वाले मरीजों का निकलना होता है और यहीं पर नमूना देने वाले महिला-पुरुषों की लाइनें लगती हैं। पर्ची कटवाने में मशक्कत का सामना करना पड़ता है।

-------------

गैलरी में पंखे न होने से गर्मी में बेहाल रहते मरीज

जिस गैलरी में नमूना लेने के लिए लाइन लगवाई जाती हैं, वहां पंखों की भी कोई व्यवस्था नहीं है। एकमात्र बैंच पर तीन मरीज बैठ सकते हैं। पंखा न होने और संकरी गैलरी में भीड़ के चलते मरीज और तीमारदार गर्मी में बेहाल रहते हैं। इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।

--------------

कंप्यूटर मरम्मत कराने भेजा है। शाम तक सही होकर आ जाएगा। नमूना के लिए ठीक स्थान को देखा जा रहा है। फिलहाल लैब के पास में ही बना दिया है। कोशिश है कि मरीजों को दिक्कत न हो। - डॉ. अशोक प्रियदर्शी, सीएमएस लोहिया पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed