{"_id":"4f22199cae7772fac185c7ddb57f99ce","slug":"central-jail-arrived-varanasi-legislator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल पहुंचे बनारस विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल पहुंचे बनारस विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बनारस में हुए बवाल के बाद कांग्रेस विधायक अजय राय को मंगलवार दोपहर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया। विधायक को स्पेशल बैरक में रखा गया हैं। शाम को कांग्रेस नेताओं ने विधायक से मुलाकात की।
विज्ञापन
बनारस में हुए बवाल के बाद कांग्रेस विधायक अजय राय को मंगलवार दोपहर बाद फतेहगढ़ लाया गया। उनके आगमन के मद्देनजर फर्रुखाबाद शहर से लेकर सेंट्रल जेल तक सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही। बनारस एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए विधायक को लेकर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल पहुंचा बज्रवाहन सीधे जेल के अंदर पहुंचा।
विज्ञापन
जेलर सुनीत कुमार चौहान ने बताया कि बैरक में सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर दी गई है। इस बैरक में सिर्फ एक व्यक्ति के ही रहने की व्यवस्था की गई है। दोपहर में खान में फल दिया गया था, जबकि रात में रोटी, दाल, सब्जी दी जाएगी। विधायक की मांग पर नित्य क्रिया से संबंधित सामान उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने की विधायक से मुलाकात
फर्रुखाबाद। विधायक अजय राय के सेंट्रल जेल पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को उनसे मुलाकात की। पदाधिकारियों से कहा कि संतों पर होने वाले अत्याचार का विरोध किया जाएगा। विधायक के सेंट्रल जेल पहुंचने की सूचना पर कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, दिनेश अगिभनहोत्री, शुभम तिवारी, राजेंद्रनाथ मिश्रा आदि जेल पहुंचे। पहले तो जेल प्रशासन ने इन्हें गेट पर ही रोक दिया, लेकिन कुछ देर बाद मुलाकात की इजाजत दे दी। कांग्रेस नेताओं को विधायक ने बताया कि वह राहुल गांधी से मुलाकात कर बनारस लौट रहे थे। उन्हें एयरपोर्ट पर बनारस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शासन के निर्देश पर उन्हें केंद्रीय कारागार भेजा गया है। विधायक ने कहा कि वह सपा सरकार की दमनकारी नीति के आगे झुकने वाले नहीं हैं। भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। विधायक ने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने वालों की पोल खुल रही है। मालूम हो कि पिछले दिनों साधु-संतों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को संत समाज की ओर से निकाली गई यात्रा के दौरान पथराव हो गया था। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।