{"_id":"5c718a2bbdec220a742dbac9","slug":"center-admin-in-prison-for-getting-paper-out-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर आउट कराने में केंद्र व्यवस्थापक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर आउट कराने में केंद्र व्यवस्थापक को जेल
Sat, 23 Feb 2019 11:30 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक राजीव कुमार को पुलिस ने समय से पूर्व भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र का बंडल खुलवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। सहायक केंद्र व्यवस्थापक की पुलिस तलाश कर रही है। सहायक केंद्र व्यवस्थापक अनुदानित विद्यालय के सहायक अध्यापक हैं। उनको निलंबित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रबंधक को पत्र भेजा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र राजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज राजेंद्र नगर में 22 फरवरी को दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसमें तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट वन दरोगा राजकुमार करीब 1:15 बजे विद्यालय पहुंचे तो भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष में कुछ लोग बैठकर लिख रहे थे। कक्ष में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पहुंचते ही चारों युवक वहां से भाग गए। मौके पर एक प्रश्नपत्र कोड संख्या 356(एफडी) तथा भौतिक विज्ञान का अवतार सीरीज का गैस पेपर मिला था। वहीं पर एक छात्र का नाम लिखी हुई उत्तर पुस्तिका पड़ी थी। जिसको केंद्र व्यवस्थापक ने कब्जे में लिया था।
समय से पूर्व प्रश्नपत्र का बंडल खोले जाने पर केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य राजीव कुमार और सहायक केंद्र व्यवस्थापक अजय कुमार सक्सेना से पूछताछ की तो उन्होंने अभद्रता कर दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने केंद्र व्यवस्थापक राजीव कुमार, सहायक केंद्र व्यवस्थापक एमआईसी के सहायक अध्यापक अजय कुमार सक्सेना और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मेरापुर थाना पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य राजीव कुमार को रात में दबिश देकर उनके घर से पकड़ लिया। शनिवार को गिरफ्तारी दिखाकर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी सहायक केंद्र व्यवस्थापक को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने बताया कि राजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज वित्त विहीन विद्यालय है। इसमें जो सहायक केंद्र व्यवस्थापक अजय कुमार सक्सेना लगाए गए थे, वह एमआईसी फतेहगढ़ अनुदानित विद्यालय के हैं। उनको निलंबित करने के लिए प्रबंधक को आदेश भेजा गया है।