{"_id":"67ed7ed86456c1922609175e","slug":"celebrate-the-partys-foundation-day-with-grandeur-shiv-mahesh-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-122442-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्यता के साथ मनाएं पार्टी का स्थापना दिवस: शिव महेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्यता के साथ मनाएं पार्टी का स्थापना दिवस: शिव महेश
Wed, 02 Apr 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास-विकास कॉलोनी में बुधवार को भाजपा की बैठक हुई। इस दौरान छह अप्रैल को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि भाजपा अटल विरासत सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी स्मृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही वरिष्ठ व पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन होगा। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाएं।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएं। झंडे के साथ सेल्फी लेकर उसको सोशल मीडिया पर अपलोड करें। आठ व नौ अप्रैल के मध्य विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा। सात से 12 अप्रैल तक मंडल स्तर पर गांव चलो अभियान चलेगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सभी बूथों पर मनाई जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सत्यपाल सिंह, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, हिमांशु गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, अमरदीप दीक्षित, मनोज गंगवार, राजेश प्रताप सिंह, रामवीर सिंह चौहान, रश्मि दुबे, बबीता पाठक, राजीव प्रताप सिंह, शिवांग रस्तोगी, देवेंद्र दुबे, महेंद्र राजपूत, जय गंगवार, अतुल दीक्षित, राम लखन राजपूत, वीर बहादुर पाल व संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर आदि रहे।