फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CDO found width of Chak Road two meters less

Farrukhabad News: सीडीओ को चक रोड की चौड़ाई दो मीटर कम मिली

Fri, 15 Sep 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
CDO found width of Chak Road two meters less
कमालगंज। मुख्य विकास अधिकारी को पतौंजा व गदनपुर देवराजपुर में मनरेगा कामों के निरीक्षण में खामियां मिलीं। उन्होंने मौके पर ही कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। मनरेगा काम से संबंधित विवरण वाला सीआईबी बोर्ड लगे न होने से वह नाराज हुए।
विज्ञापन

पतौंजा में जहानगंज-मोहम्मदाबाद रोड से राठौरा सड़क मार्ग तक चकमार्ग की ऊंचाई कुछ स्थान पर कम पाई गई, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरव सिंह को ऊंचाई बढ़वाने के लिए निर्देशित किया। बारिश से बने गड्ढों को ठीक कराने के लिए कहा। गदनपुर देवराजपुर में पवन के खेत से नवाब के खेत तक निर्माणाधीन चकमार्ग की चौड़ाई इस्टीमेट पर छह मीटर है। तकनीकी सहायक से चौड़ाई की माप कराने पर कुछ स्थान पर यह चार मीटर ही निकली। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आस पास के खेत वाले कार्य कराने में अवरोध पैदा कर रहे हैं। इस पर बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय को निर्देशित किया गया कि एसडीएम सदर से वार्ता कर पूरे मार्ग पर मिट्टी कार्य कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed