{"_id":"64d7cfac74fa5bc28b011d64","slug":"cctv-footage-of-assault-on-woman-goes-viral-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1771-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला से मारपीट के सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला से मारपीट के सीसीटीवी फुटेज वायरल
Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। उधारी के दस हजार रुपये मांगने पर महिला से मारपीट करने के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज वायरल हो गए। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ताजपुर चौकी इंचार्ज पर एक आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ने का महिला ने आरोप लगाया है। पीड़िता के शिकायत करने पर एएसपी ने कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी रानी देवी ने गांव के दो युवकों को पांच माह पहले दस हजार रुपये उधार दिए थे। रानी देवी के रुपये मांगने पर यह लोग गाली-गलौज करते हुए 29 जुलाई को उसके घर में घुस आए। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। मारपीट की घटना गांव के जितेंद्र पांडेय के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में चौकी ताजपुर में सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने मौके पर जांच कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। एक युवक को पकड़कर चौकी पर ले गए। कुछ देर बाद युवक को पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद से दोनों युवक रानी देवी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीसीटीवी के फुटेज वायरल हो गए। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को रानी देवी ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एएसपी ने इस मामले कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।